Koderma News: एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का जोशपूर्ण आगाज़, कैडेट्स में दिखा उत्साह और अनुशासन

कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने कैडेट्स को किया प्रेरित

Koderma News: एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का जोशपूर्ण आगाज़, कैडेट्स में दिखा उत्साह और अनुशासन
(फ़ोटो)

बागीटाड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय शिविर में कैडेट्स को सैन्य अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कोडरमा: बागीटाड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के प्रांगण में ग्रुप हेड क्वार्टर हजारीबाग एनसीसी के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा से भरपूर रहा। शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।

दूसरे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण और ड्रिल के साथ हुई, जिसमें कैडेट्स ने पूरे जोश और समर्पण के साथ भाग लिया। इसके पश्चात कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार ने अपने ओपनिंग एड्रेस में कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और अनुशासन भारतीय सेना की पहचान के प्रमुख स्तंभ हैं, जिन्हें प्रत्येक कैडेट को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने शिविर को कैडेट्स के लिए एक उत्कृष्ट मंच बताते हुए कहा कि यह अवसर उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है। सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेट्स को अपनी दक्षता और आत्मविश्वास विकसित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी कैडेट्स से अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान विभिन्न जिलों से आए एनसीसी अधिकारियों एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार से संबंधित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, थल सेना कैंप चयन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को गहन अभ्यास कराया जा रहा है।
बटालियन के सूबेदार मेजर जी. चौधरी द्वारा कैडेट्स के प्रशिक्षण, खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। वहीं, शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार द्वारा सभी एनसीसी अधिकारियों एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर्स के कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Read More.. Koderma News: युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता

राज्य के विभिन्न जिलों से आए एनसीसी अधिकारी—लेफ्टिनेंट जेन एलिस मिंज, फर्स्ट ऑफिसर अरुण पाल, सेकंड ऑफिसर अमलेश कुमार, अभय नारायण, ललिता कुमारी, जीसीआई शिवानी शर्मा एवं उर्वशी सहित ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, सूबेदार जतरू तिर्की, चंपा मुरमू, चंद्रहास, नायब सूबेदार शशि कुमार तथा अन्य सैन्य कर्मियों एवं कार्यालय कर्मियों का शिविर को सफल एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Read More.. Koderma News: रोटरी क्लब में असेंबली आयोजित: मानवता की सेवा का लिया संकल्प

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी