Giridih News: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
चार विधायकों की उपस्थिति में विभागों के कार्यों का मूल्यांकन
गिरिडीह समाहरणालय में विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की। समिति ने धीमी प्रगति वाली योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
गिरिडीह: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने आज समाहरणालय सभागार, गिरिडीह में समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य सह बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्राक्कलन की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान उपायुक्त सह -जिला दंडाधिकारी राम निवास यादव ने सभी संबंधित विभागों द्वारा संचालित हो रहे कार्यों के प्रगति की जानकारी साझा की। बैठक में समिति के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट के आलोक के लिए गए कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यकता का मूल्यांकन किया। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

समिति ने विद्युत, पेयजल, आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा,पथ निर्माण,भवन निर्माण, कल्याण, समाज कल्याण, उद्यान, गव्य विकास, पेयजल, लघु सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण, परिवहन, पर्यटन, सहकारिता, पशुपालन, सहित अन्य विभागों में चली रही योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपविकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित कर्मी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
