'मोदी सरकार गरीब-मजदूरों के लिए अभिशाप': माले का हल्ला बोल, मधुबन में लाल झंडों के साथ गूंजे इंकलाबी नारे  

हटिया मैदान में सभा, बाजार में निकली सैकड़ों की रैली: 12 घंटे काम वाले लेबर कोड के खिलाफ गरजे नेता  

'मोदी सरकार गरीब-मजदूरों के लिए अभिशाप': माले का हल्ला बोल, मधुबन में लाल झंडों के साथ गूंजे इंकलाबी नारे  
(फ़ोटो)

गिरिडीह के मधुबन में असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले के बैनर तले 'मजदूर दिवस सप्ताह' का भव्य आयोजन किया गया। हटिया मैदान में आयोजित इस सभा में नेताओं ने मोदी सरकार की नीतियों को मजदूर-विरोधी बताते हुए चार लेबर कोड का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने डोली मजदूरों की समस्याओं और 12 घंटे की कार्य अवधि जैसे मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से क्षेत्र के मजदूरों, किसानों और शोषित वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दिया गया।

गिरिडीह: असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले के बैनर तले मंगलवार को मधुबन के हटिया मैदान में मजदूर दिवस सप्ताह का भव्य आयोजन हुआ। शहीद बेदी पर माल्यार्पण और झंडोत्तोलन के बाद सैकड़ों मजदूर-किसानों ने लाल झंडों के साथ मधुबन बाजार में रैली निकाली। 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'मोदी सरकार होश में आओ' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।  

"मजदूर-किसान एकजुट होकर करें हल्ला बोल": अजीत राय  

असंगठित मजदूर मोर्चा के नेता अजीत राय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मजदूर, किसान, असंगठित मजदूर, छात्र, बेरोजगार, महिला और गरीब को एकजुट होकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल करना होगा। डोली मजदूरों को सुविधा देने पर कोई सरकार ध्यान नहीं देती। शिकागो के शहीदों को याद कर हमें एकजुट होना है।"  

"मोदी सरकार मजदूरों का अहित चाहती है": राजेश सिन्हा  

माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा, "पीरटांड़ क्षेत्र से वोट लेकर पीरटांड़ पर ध्यान नहीं देने वालों को पहचानने की जरूरत है। मोदी सरकार मजदूरों का अहित चाहती है। चार लेबर कोड लाकर अब मजदूरों से 12 घंटे काम करने पर मजबूर किया जा रहा है।"  

"गरीबों के लिए अभिशाप बन गई मोदी सरकार": अशोक पासवान  

माले जिला सचिव अशोक पासवान ने झंडोत्तोलन के बाद कहा, "मोदी सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए अभिशाप बनकर आई है। फैक्ट्री मजदूर, असंगठित मजदूर को परेशान करके रखा है। मजदूरों को एकजुट होना होगा, तभी लड़ाई लड़ी जा सकती है।"  

वरिष्ठ माले नेता पूरन महतो ने कहा, "किसान, मजदूर, छात्र, महिला को लाल झंडे के साथ जुड़कर आंदोलन करने की जरूरत है।" माले नेता कन्हाई पांडेय ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि डोली मजदूरों की समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।  

मधुबन में मोर्चा की टीम द्वारिका राय, बसंत कर्मकार, हराधन तुरी, सूरज तुरी, मंसू हांसदा, योगेश्वर महतो, परशुराम महतो, रेशमी देवी, धर्मी देवी, सोहन महतो, चिरंजीवी महतो, लक्ष्मण महतो, चरण महतो, मंगर बास्के, मनोहर महतो, जागेश्वर महतो की मेहनत से सैकड़ों मजदूर-किसान सभा में जुटे।  

कार्यक्रम में नागेश्वर महतो, चुन्नू तबारक, मसूदन कोल, लखन कोल, भीम कोल, दिलचंद कोल, धनेश्वर कोल, राजन तुरी, प्रसादी राय, चंदन टुडू, सकलदेव कोल, धूम्मा टुडू, गुलाब कोल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना
डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न