Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास रंग लाए, गायबाथान के मोमिन टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर

खराब ट्रांसफार्मर से लंबे समय से परेशान थे ग्रामीण

Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास रंग लाए, गायबाथान के मोमिन टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर

Maheshpur प्रखंड के ग्राम गायबाथान स्थित मोमिन टोला में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। Upasana Marandi के प्रयासों से यहां 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे अब नियमित विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।

पाकुड़: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गायबाथान स्थित मोमिन टोला के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बीते कुछ समय से बिजली संकट से जूझ रहे इस इलाके में अब नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य Upasana Marandi के अथक प्रयासों से यहां 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले का ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण कई दिनों तक पूरे टोला में अंधेरा छाया रहता था। इससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों में भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उपासना मरांडी को आवेदन देकर समाधान की मांग की थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत पहल की और संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनके लगातार प्रयास और सक्रियता के कारण ही कम समय में नया ट्रांसफार्मर स्थापित हो सका।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए उपासना मरांडी के प्रति आभार प्रकट किया है।

Read More.. Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर सब्रतिया मियां, नसीम अंसारी, जाकिर अंसारी, फूलमुहम्मद अंसारी, सफीकुल अंसारी, राजू अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, मलाबक्स अंसारी, जियारत अंसारी, जोबस अंसारी सहित अन्य ग्रामीणों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More.. Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक

ग्रामीणों ने कहा कि उपासना मरांडी ने जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ इस समस्या का समाधान किया, वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में निरंतर सक्रियता बनी रहेगी। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र को ऐसे ही समर्पित और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है।

Read More.. Pakur News: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ramgarh News: ईदपारा में कायस्थ महासभा की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर Ramgarh News: ईदपारा में कायस्थ महासभा की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास रंग लाए, गायबाथान के मोमिन टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर
Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा संपन्न, पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी
Koderma News: भीषण आग से हड़कंप, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
वर्ल्ड अर्थ डे पर साहिबगंज में बड़ा जागरूकता अभियान, “स्वच्छ पर्यावरण” का संकल्प
Ranchi News: बंगाल चुनाव प्रचार पर सियासी घमासान, राजद प्रवक्ता कैलाश यादव का भाजपा पर हमला
Sahebganj News: महिला आक्रोश रैली’ में राजमहल से 500 कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भाजपा की बैठक में बनी रणनीति
दिल्ली पुलिस में बड़ा घोटाला: हेड कॉन्स्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
पहलगाम हमले की बरसी पर ‘आतंकिस्तान’ ने फिर उगला जहर, शहबाज शरीफ के मंत्री ने भारत से मांगे सबूत
Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन