Sahebganj News: महिला आक्रोश रैली’ में राजमहल से 500 कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भाजपा की बैठक में बनी रणनीति
मां पगली दुर्गा मंदिर में हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक
Rajmahal (साहिबगंज) में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मां पगली दुर्गा मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें 25 अप्रैल 2026 को रांची में होने वाली “महिला आक्रोश रैली” की तैयारियों पर चर्चा हुई।
साहिबगंज: आगामी 25 अप्रैल 2026 को रांची में आयोजित होने वाली “महिला आक्रोश रैली” की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राजमहल ग्रामीण की ओर से मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल प्रभारी सागर मंडल ने की। बैठक में में मंडल अध्यक्ष चिरंजीव सरकार एवं महामंत्री विष्णु राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजमहल अनुमंडल से लगभग 500 कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्याएं रांची में प्रस्तावित महिला आक्रोश रैली में भाग लेंगी। इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सागर मंडल ने कहा कि यह रैली महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का सशक्त मंच बनेगी। महामंत्री विष्णु राय ने कहा कि राजमहल अनुमंडल से ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

