Giridih News: नगर निगम की नई इमारत में पहली बोर्ड बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की योजना बनाई गई
गिरिडीह नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक नवनिर्मित भवन में आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नाला, पानी, ट्रैफिक और आवास योजनाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
गिरिडीह: नगर निगम के नवनिर्मित भवन में नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक की सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान HLMC से पारित योजनाओं के टेंडर, वार्डवार नई योजनाओं के चयन और शहर के खुले नालों की समस्या के समाधान के साथ-साथ स्लैब निर्माण पानी की समस्या को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर निगम द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा भी की गई।
शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण, यूनिपोल के माध्यम से राजस्व संग्रह बढ़ाने और उससे जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। वहीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी विचार किया गया। बैठक के बाद महापौर प्रर्मिला मेहरा ने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को विकास के लिए चुना है और अब योजनाओं को जमीन पर उतारने का समय आ गया है।

इस बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक को शहर के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
