Sahebganj News: रात में स्टेशन पर दिखे तीन बच्चे… RPF ने किया बड़ा खुलासा
घर से भागकर दिल्ली जाने की कर रहे थे योजना
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए तीन नाबालिग बच्चों को संभावित मानव तस्करी से बचाकर सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया।
बरहरवा: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से तीन नाबालिग बच्चों को संभावित मानव तस्करी से बचाया गया। बुधवार की रात लगभग 20:20 बजे स्टेशन पर चेकिंग गश्त के दौरान तीन बच्चे संदिग्ध अवस्था में खड़े पाए गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को बच्चों ने पूछ-ताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वे घर से भाग आए थे और गाजियाबाद दिल्ली जाकर मजदूरी करना चाहते थे।

सुंदरपहाड़ थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों के पास बरहरवा से गाजियाबाद तक के वैध टिकट भी मिले हैं। बच्चों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें तत्काल आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाकर बाल संरक्षण (मंथन) राजमहल को सूचित किया गया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत तीनों नाबालिगों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
बाल संरक्षण, मंथन की प्रतिनिधि अंशु मालाकर ने बच्चों को उनके परिवार के सुपुर्द किया और आगे की कानूनी एवं संरक्षण संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की। आरपीएफ बरहरवा की सजगता एवं तत्परता से एक संभावित मानव तस्करी की घटना को समय रहते रोका गया। यह कार्रवाई न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुई, बल्कि समाज में जागरूकता और सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करती है।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
