Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी

पारंपरिक स्वागत, दीप प्रज्वलन और छात्रों द्वारा नाटक प्रस्तुति

Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी

एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण जागरूकता पर छात्रों को प्रेरित किया।

रांची : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची के सेंटर फॉर स्टडी एंड रिसर्च इन ट्राइबल राइट्स द्वारा सरहुल की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक, कवि एवं समाज सुधारक महादेव टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत गान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। छात्रों ने सरहुल के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए साथ ही, बाहा पर्व के इतिहास, परंपरा और महत्व को दर्शाते हुए एक छात्रों ने  नाटक का मंचन भी किया गया।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने अपने संबोधन में सरहुल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखेगा, तो आने वाली पीढ़ियां प्रकृति के महत्व को बेहतर ढंग से समझ पाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय विभिन्न सेंटर और समितियों के माध्यम से छात्रों को समाज और प्रकृति से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक कर रहा है तथा ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग

मुख्य अतिथि महादेव टोप्पो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए पहला अवसर है जब वे किसी विधि विश्वविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कानून के छात्र अपने अधिकारों और प्रकृति के साथ संबंध को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के प्रकृति से गहरे जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज का प्रत्येक त्योहार प्रकृति से जुड़ा होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जंगल से लकड़ी काटने से पहले भी आदिवासी प्रकृति को प्रणाम करते हैं और जंगल से फल तोड़ते समय भी अन्य जीव-जंतुओं के अधिकारों का ध्यान रखते हैं।

यह भी पढ़ें Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 

महादेव टोप्पो ने अपनी कुछ कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिनके माध्यम से उन्होंने आदिवासी जीवन, प्रकृति और पारंपरिक समय-चक्र की विशेषताओं को समझाया। उन्होंने छात्रों से मौसम आधारित पारंपरिक त्योहारों को मनाने की अपील की, ताकि ये परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहें। कार्यक्रम के समापन से पूर्व महादेव टोप्पो ने ‘विश्वरंग संवाद’ पत्रिका के आदिवासी विशेषांक को कुलपति को भेंट किया और इसे विश्वविद्यालय पुस्तकालय में स्थान देने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें Dumka News : छात्र जीवन को बताया भविष्य की नींव, स्वामी हरिपदानंद ने दिया मार्गदर्शन

अंत में धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर रामचंद्र उरांव ने किया। उन्होंने प्रकृति और आदिवासी समाज के गहरे संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति सदियों से प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। उन्होंने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय उनके मार्गदर्शन पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो लड़के व दो लड़कियां, रामपुरहाट भागने की थी तैयारी
परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव
देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी
Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026