Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म
जिहादी चक्र को तोड़ने के लिए 7 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण में शामिल होने की अपील
रामगढ़ के राजीव पिक्चर पैलेस में विश्व हिंदू परिषद द्वारा फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू बहन-बेटियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करना था। फिल्म देखने के बाद कई महिलाएं भावुक हो गईं। वीएचपी नेताओं और दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने समाज को चेताते हुए बेटियों को सनातन संस्कारों से जोड़ने और सतर्क रहने की अपील की।
गोला: लव जिहाद की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी टू बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद रामगढ़ के द्वारा राजीव पिक्चर प्लेस सिनेमा घर रामगढ़ में हिन्दू बहन बेटियों और माताओं को लव जिहाद से जागरूक करने के लिए निःशुल्क फिल्म दिखाया गया। रामगढ़ जिले के दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति सहित सैकड़ों हिन्दू माताएं बहनें फिल्म देखने पहुंची। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा फिल्म निःशुल्क दिखाने का एक मात्र उद्देश्य यह था कि पूरे देश में जिस तरह से लव जिहाद के षड्यंत्र में हिन्दू माताएं बहनें फंस रही। अपने जीवन को बर्बाद कर रही उससे हिन्दू बहन बेटियों को जागरूक करना तथा लव जिहाद से बचाना है।

विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के सह मंत्री मनोज पोद्दार भी द केरला स्टोरी टू देखने पहुंचे, उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 3.50 लाख हिंदू माताओं और बहनों का लव जिहाद के षड्यंत्र में फंसाकर जिहादियों के द्वारा बलात्कार और तस्करी किया जाता है। लव जिहाद की घटनाओं को रोकना अति आवश्यक है। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा प्रत्येक वर्ष दुर्गा वाहिनी की बहनों को 7 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता उसमें अपने बहन बेटियों को अवश्य भेजे। तभी लव जिहाद के चक्र को रूक सकता है।
विश्व हिंदू परिषद के रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि जिहादियों के सिंडिकेट के माध्यम से लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग लव जिहाद के षड्यंत्र को जड़ से खत्म करेगा। हिन्दू बहन बेटियों को पहले उनसे झूठे वादे कर जिहादी अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। फिल्म के माध्यम से दिखाया गया कि लव जिहाद फंसी हिन्दू लड़कियों को जिस्म परोसी के धंधा में धकेल जाता है। उनका हत्या कर दिया जाता है। जब तक हिन्दू लड़कियों को समझ आता है तब तक वह अपने परिवार से बहुत दूर जा चुकी होती है। मातृशक्ति प्रमुख अर्चना महतो ने कहा कि हिन्दू माता पिता अपने बच्चों को सनातन धर्म की संस्कार अवश्य दें,सनातन धर्म की पूजा पद्धति से बच्चों को जोड़ के रखे क्योंकि धर्म से विमुख होने के बाद ही लव जिहाद में हिन्दू बहन बेटियां फंसती है। माता पिता अपने बच्चों पर निगरानी हमेशा रखें बच्चों को अकेला महसूस नहीं होने दे।
दुर्गा वाहिनी रामगढ़ जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि द केरला स्टोरी 2 में दिखाई गई सभी घटनाएं काल्पनिक नहीं बल्कि सच्चाई है। जिहादी सिर्फ हिंदू बहन बेटियों को टारगेट करते हैं। जिस प्रकार से हिंदू लड़कियों को धर्मांतरित करने का यह कार्य किया जा रहा है, इस फिल्म के द्वारा समाज को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष संतू भाई मानिक, विहिप रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुलेश सिंह, राजेश अग्रवाल,जिला मंत्री छोटू वर्मा, संतोष सिंह,विनय शर्मा, राजेश ठाकुर, गौतम महतो,पंकज कुमार,सुदिप कुमार महतो,मुस्कान शर्मा,गीता देवी, कल्पना कुमारी,अंजलि कुमारी, दिव्या कुमारी सहित सैकड़ों माताएं बहने उपस्थित थे।
