Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक

डीसी ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर किया सम्मानित

Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
(फोटो)

साहिबगंज के कुलीपाड़ा की रहने वाली निहारिका सिन्हा ने UPSC 2025 में 365वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार से आने वाली निहारिका के पिता दर्जी और माता एएनएम हैं। बुधवार को साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने उन्हें सम्मानित किया। निहारिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम और परिवार के सहयोग को दिया है। उपायुक्त ने उन्हें जिले की डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया है।

साहिबगंज: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में साहिबगंज की बेटी निहारिका सिन्हा ने 365वां रैंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे साहिबगंज में खुशी और गर्व का माहौल है। बुधवार को अपनी सफलता के उपरांत निहारिका सिन्हा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त हेमन्त सती से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने भी निहारिका को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। साहिबगंज के कुलीपाड़ा निवासी निहारिका सिन्हा एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी (टेलर) हैं, जबकि माता शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर एएनएम के रूप में कार्यरत हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद निहारिका ने अपने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की। निहारिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहीं हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी), साहिबगंज से मैट्रिक, वर्ष 2020 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली रांची से इंटरमीडिएट तथा वर्ष 2023 में सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता से राजनीति शास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2024 में पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन हार न मानते हुए दूसरे प्रयास में वर्ष 2025 में 365वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। निहारिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए साहिबगंज में फूलो-झानो डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। उन्होंने निहारिका सिन्हा से अनुरोध किया कि समय-समय पर डिजिटल लाइब्रेरी में आकर यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपना अनुभव साझा करें तथा करियर मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। निहारिका की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग