Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा

सरकार एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए डीजे पर पाबंदी लगाया है: विधायक रोशन लाल

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
(फोटो)

झारखंड में रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हेमंत सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू त्योहारों पर ऐसी पाबंदियां लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हैं। इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी शामिल हुए।

बड़कागांव: महारामनवमी के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में डीजे पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। विधानसभा परिसर के बाहर तख्तियां के साथ धरने में बैठने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक चौधरी ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए और कहा कि सरकार की यह दमनकारी नीति अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है। आगे उन्होंने सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए हिंदू त्योहारों पर अनावश्यक पाबंदियां लगा रही है, जो एक लोकतांत्रिक देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर इस तरह की रोक-टोक लोगों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को ठेस पहुंचाने वाली है। 

ऐसी सख्ती और अव्यवस्था केवल हिंदू त्योहारों के समय ही क्यों देखने को मिलती है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मोहर्रम के दौरान इस तरह की पाबंदियां नहीं लगाई जातीं,जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। आगे चौधरी ने हजारीबाग एंव बड़कागांव में निकाली जाने वाली रामनवमी पर डीजे बजाने पर पाबंदी लगाने की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग और बड़कागांव की रामनवमी का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, लेकिन जिस तरह से लोगों को अपने धार्मिक त्योहार मनाने से रोका जा रहा है, वह उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। विरोध करने वालों में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू के विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग