Barkagaon News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: मकान सूचीकरण कार्य का जायजा लेने देवगढ़ और एनटीपीसी वर्कर ब्लॉक पहुंचे बीडीओ
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल ने तीव्र धूप के बीच देवगढ़, अंगों और एनटीपीसी वर्कर ब्लॉक समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया। Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागाँव प्रखंड के काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक बुढ़वा महादेव परिसर के पनसलवा में आयोजित की गई। उप प्रमुख वचनदेव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महुआ चुनने के दौरान जंगलों में आग लगाने की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। समिति ने निर्णय लिया है कि महुआ पेड़ के नीचे आग लगाने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आग लगने से न केवल वन संपदा नष्ट हो रही है, बल्कि जंगली जानवरों के आश्रय स्थल भी खत्म हो रहे हैं। Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव स्थित बीएम मेमोरियल स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें आदित्य कुमार दांगी (97%) स्कूल टॉपर बने। उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा और प्राचार्य कैलाश कुमार ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताते हुए शिक्षकों के समर्पण को सराहा। इस मौके पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। Hazaribagh News: रामनवमी पूंजा शांतिपूर्ण संपन्न करने को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव में रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में नापोखुर्द पंचायत के सरईयाटाड में छापेमारी कर 50 क्विंटल जावा महुआ और 10 अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि रामनवमी के दौरान नशा बेचने या माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। Hazaribagh News: महुदी जुलूस विवाद सुलझाने की कवायद, विधायक रोशन लाल चौधरी ने DC से की मुलाकात
Published On
By Anjali Sinha
रामनवमी के अवसर पर महुदी क्षेत्र में जुलूस मार्ग विवाद के समाधान हेतु विधायक रोशन लाल चौधरी और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात की। विधायक ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी आस्था का महापर्व है और इसमें कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने महुदी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभा यात्रा निकालने के लिए मार्ग का शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया। उपायुक्त ने सभी पक्षों के बीच समन्वय बनाकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ईद कार्यक्रम में हुए शामिल
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र का सघन दौरा कर ईद, सरहुल और रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। बादम में आजसू नेता राजा खान के यहाँ ईद की दावत में शामिल होकर उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि जहाँ सरहुल हमें प्रकृति के संरक्षण की सीख देता है, वहीं रामनवमी भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की। Hazaribagh News: समाजसेवी बिनोद यादव की पहल से टूर्नामेंट का आगाज
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत निवासी समाज सेवी बिनोद यादव के द्वारा पंचायत के युवाओं को खेल के क्षेत्र मे आगे लाने के उदेश्य से पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका शुभारंभ आज... Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मस्जिदों का किया भ्रमण
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव: नए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था को लेकर ईद त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गंभीरता दिखलाई एवं सशस्त्र बल के साथ तमाम मस्जिदों का भ्रमण किया तथा स्थिति का जायजा लिया। वहीं थाना प्रभारी... Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Published On
By Anjali Sinha
बड़कागांव के महटिकरा चौक पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कुठान सलगा निवासी तेतरी देवी (55 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। तेतरी देवी अपने बेटे वीरेंद्र कुमार के साथ बाइक से हजारीबाग जा रही थीं, तभी दूसरी बाइक से टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे फेबर ब्लॉक लदे टर्बो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वीरेंद्र कुमार का पैर टूट गया है, जिन्हें हजारीबाग रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महटिकरा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा। Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Published On
By Anjali Sinha
झारखंड में रामनवमी के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हेमंत सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू त्योहारों पर ऐसी पाबंदियां लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हैं। इस विरोध प्रदर्शन में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी शामिल हुए। Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा और प्राचार्य कैलाश कुमार ने उनके जीवन संघर्षों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और कड़े विरोध के बावजूद नारी शिक्षा की नींव रखी। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हजारीबाग में मेयर प्रत्याशी सरफराज अहमद का शक्ति प्रदर्शन, 400 बाइकों का काफिला
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग नगर निकाय चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी मोहम्मद सरफराज अहमद ने भव्य रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। लगभग 400 बाइकों के काफिले और हजारों समर्थकों के साथ उन्होंने विकास के नाम पर जनता से समर्थन मांगा। 