Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ईद कार्यक्रम में हुए शामिल

विधायक के दौरे से कार्यकर्ताओं और आम जनता में दिखा जोश

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ईद कार्यक्रम में हुए शामिल
(विधायक रोशन लाल चौधरी एवं अन्य)

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र का सघन दौरा कर ईद, सरहुल और रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। बादम में आजसू नेता राजा खान के यहाँ ईद की दावत में शामिल होकर उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि जहाँ सरहुल हमें प्रकृति के संरक्षण की सीख देता है, वहीं रामनवमी भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की।

बड़कागांव: विधायक रोशन लाल चौधरी ने ईद , सरहुल, रामनवमी को लेकर प्रखंड के कई गांव का दौरा किया, कई सरहुल के कार्यक्रम में एवं ईद कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। विधायक ने बादम निवासी आजसू नेता राजा खान के यहां ईद के एक दावत में शामिल हुए एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। मुस्लिम धर्मलंबियों से मिलकर उन्हें बधाई दी एवं मुबारक बाद दिया। विधायक ने कहा कि रामनवमी चैती नवरात्रा हमें शक्ति प्रदान करता है। माता दुर्गा की पूजा होती है। हमें भगवान रामचंद्र जी के बताए हुए मार्गों पर चलने का संदेश देता है। 

सरहुल हमें प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है, लोगों को जल जंगल जमीन से एकजुट जोड़कर रखने का काम करता है। वही ईद का त्यौहार पुराने मत भेदों को भुलाकर आपस में गले मिलकर भाईचारगी के साथ रहने का संदेश देता है। मौके पर संदीप कुशवाहा, तपेश्वर कुमार तापस, उपेंद्र महतो, गौतम वर्मा के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now