Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा 5 अप्रैल को राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन       

बदलते सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में कायस्थ समाज की चुनौतियों पर होगी चर्चा

Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा 5 अप्रैल को राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन       
(फोटो)

बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तेनुघाट क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने चित्रांश परिवारों से मिलकर उन्हें भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जिला महासचिव भैया प्रीतम और महिला अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और कायस्थ समाज के सामने उत्पन्न हो रही वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करना है साथ ही समाज के गौरव को सशक्त करने के लिए विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बोकारो: चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो जिला द्वारा आगामी 5 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से तेनुघाट क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य घर-घर जाकर चित्रांश परिवारों से संपर्क कर सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान कर रहे हैं। बोकारो जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि यह जनसंपर्क अभियान केवल बोकारो तक सीमित नहीं है, बल्कि गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, रांची और जमशेदपुर समेत विभिन्न जिलों में भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तेनुघाट में भी चित्रांश परिवारों से मिलकर उन्हें महासम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।

जिला महासचिव भैया प्रीतम ने कहा कि महासम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही सम्मेलन की रूपरेखा तय करने को लेकर भी समाज के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। महिला सहभागिनी समिति की अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बदलते सामाजिक, पारिवारिक एवं राजनीतिक परिवेश में कायस्थ समाज के सामने उत्पन्न हो रही चुनौतियों और समस्याओं पर गंभीर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और समाज के गौरव को सशक्त करना इस आयोजन की प्राथमिकता है। वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि महासम्मेलन में विभिन्न जिलों की समितियों को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस महासम्मेलन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर विजय कुमार बबन, संदीप सिन्हा, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, अजीत कुमार लाल, रमेंद्र कुमार सिन्हा (निशु), वेंकट हरि विश्वनाथन (बंबी), सुभाष कटरियार (राजा), विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, विजय अम्बष्ट, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार, मिकी सिन्हा, गोपाल जी समेत बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान