Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा
आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर ग्राम बरमसिया में आरोपी छोटा बुलाय उर्फ भोला टुडू के घर इश्तिहार चिपकाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर विधिवत प्रक्रिया के तहत उसके घर पर इश्तिहार चस्पा किया।

Edited By: Anjali Sinha
