Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 

लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
(फोटो)

दुमका: टीन बाजार में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूजा सामग्री की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। 

स्थानीय लोगों की मदद से आसपास की दुकानों को सुरक्षित करने की कोशिश भी की जा रही है ताकि आग आगे न फैल सके।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा