Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण
लापरवाही पर सेविका को फटकार, वेतन रोकने का निर्देश
रामगढ़ के BDO कमलेंद्र कुमार सिंहा ने पंचुवटिकर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र बंद और प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह से MDM बंद पाया गया। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनवाड़ी सेविका का वेतन/मानदेय स्थगित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल भवन की मरम्मत और नए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण स्थल की जांच कर विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
रामगढ़: गुरुवार के अपराह्न 12:30 प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंहा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पंचुवटिकर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उक्त आंगनवाड़ी केंद्र अपने निर्धारित अवधि से पहले बंद पाया गया परन्तु एक भी बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। उक्त आंगनवाड़ी केंद्र में साफ सफाई एवं स्वच्छता की भी कमी पाई गई इस सम्बन्ध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सेविका को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछताछ की गई पोषणसखी द्वारा बताया गया कि उक्त आंगनवाड़ी केंद्र में कुल तीन कर्मी प्रतिनियुक्त हैं जिसमें सेविका के रूप में कुसुम सेवी, सहायिका कियाफुल मुर्मू एवं पोषणसखी के रूप में पूनम देवी हैं।

निरीक्षण के क्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय पंचुवटिकर की भी जांच की गई जांच के क्रम में उक्त विद्यालय खुला हुआ पाया गया जिसमें कुल अध्ययनरत उपस्थित बच्चों की संख्या 32 पाई गई जब की विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 34 है। विद्यालय में शिक्षक के रूप में सुखदेव राय उपस्थित पाए गए,निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पंजियों यथा अनुश्रवण पंजी,निरक्षण पंजी,आगंतुक पंजी,एसएमसी बैठक पंजी इत्यादि की मांग की गई जिसमें उक्त शिक्षक द्वारा संबंधित पंजी उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई गई साथ ही निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उक्त विद्यालय में लगभग एक सप्ताह से एमडीएम बंद है इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि उक्त शिक्षक द्वारा जब तक सभी पंजी को अद्यतन न कर दिया जाए तब तक उनका मानदेय/वेतन स्थगित रखा जाए।
निरक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय पंचुवतिकर का भवन जर्जर पाया गया इस सम्बन्ध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि अविलंब 15वि वित्त आयोग अंतर्गत पंचायत मद या पंचायत समिति मद से योजना की स्वीकृति प्राप्त कर कार्य करा दिया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में पंचुवटिकर ग्राम के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न स्थलों में सड़क,गार्डवाल इत्यादि निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया गया।निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पथरिया के ग्राम ककनी पथरिया एवं पंचुवतिकर में निर्माण होने वाली आंगनवाड़ी केंद्र के योजना स्थल की भी जांच की गई,साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत बड़ीरनबहियार पंचायत के फुलजोरा मौजा में सड़क निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की भी जांच की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पथरिया अन्तर्गत निर्माण किए गए आयुष्मान आरोग्य केंद्र भी बंद पाया गया, इस सम्बंध में में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ को निर्देश दिया गया कि उक्त आयुष्मान केंद्र में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी का अविलंब स्पष्टीकरण करते हुए वेतन/ मानदेय स्थगित करना सुनिश्चित करेंगे।
