Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

विद्यालयों में जागरूकता रैली निकालेंगे छात्र-छात्राएं

Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
(फोटो)

गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय में BDO विजय प्रकाश मरांडी की अध्यक्षता में बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर विशेष बैठक हुई। इसमें ग्राम साथी संस्था और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में गांव स्तर पर जागरूकता बैठकें करने, आंगनवाड़ी केंद्रों में दीवार लेखन कराने और स्कूलों में जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह रोकने के लिए हर महीने प्रगति की समीक्षा की जाएगी और सभी ने मिलकर समाज को इस कुरीति से मुक्त करने की शपथ ली।

गोपीकान्दर: बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने किया। इस बैठक में बाल विवाह की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रखंड प्रमुख मर्सीलता मरांडी, सीडीपीओ गीता अल्बिना बेसरा, महिला पर्यवेक्षिका बॉबी कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक संस्था ग्राम साथी की ओर से प्रोग्राम ऑफिसर ज्योति चौधरी, असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर रेनू सोरेन, हेल्प डेस्क ऑफिसर शालू सिंह एवं रीमा दत्ता मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेविका, ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांव स्तर पर नियमित बैठक आयोजित की जाए, ताकि समुदाय में जागरूकता बढ़ाई जा सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों के आंगनवाड़ी केंद्रों में बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित दीवार लेखन कराया जाए, जिससे लोगों को इस सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जाए, ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़े। प्रखंड प्रशासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि इस अभियान की प्रगति की हर माह समीक्षा की जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि बाल विवाह होने से कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाई होती है, क्योंकि कम उम्र में विवाह होने से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं से जुड़ाव प्रभावित होता है। इसलिए बाल विवाह को रोकना समाज और बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने कहा कि “बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।” उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ ली और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला