Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
जिले के 150 निजी विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभा रहे भूमिका
साहिबगंज के एन.आर.पी. सेंटर में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा ने निजी विद्यालयों की मान्यता और भूमि संबंधी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए प्रखंड संयोजकों की नियुक्ति की गई और जिले में चल रही बड़ी विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
साहिबगंज: झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, इकाई साहिबगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक एन.आर.पी. सेंटर साहिबगंज में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने की, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. संजय भगत मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक प्रो. कमल कुमार महावर की भी विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन गरिमा साह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान एन.आर.पी. सेंटर की बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सचिव सत्यजीत कृष्ण ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मनोज कुमार झा एवं संरक्षक प्रो. कमल कुमार महावर ने मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा एवं डॉ. संजय भगत को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, सचिव द्वारा संरक्षक प्रो. महावर एवं अध्यक्ष मनोज झा को अंगवस्त्र और माला देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक उमानाथ पंडित, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश आर्य, अनिमा प्रमाणिक, सरस्वती शिशु एकेडमी की प्राचार्या गंगा महावर, वात्सल्य किड्स की रूपम शाह, शारदे चिल्ड्रन एकेडमी के उत्तम कुमार चंद, अनुपम गोस्वामी, सद्दाम हुसैन, परमजीत घोष, अजय मंडल, अरुण, विजय यादव, गोपाल कृष्ण, संतोष उपाध्याय, संजीव यादव, अजय शाह, संजय ठाकुर, अशफाक आलम, कार्तिक हेंब्रम, छोटू लाल गुप्ता, कालिदास पाठक सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
