Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाली 14 सेविकाओं से स्पष्टीकरण तलब
बच्चों के एफआरएस (FRS) में पिछड़ने वाले केंद्रों को सुधार की चेतावनी
रानीश्वर प्रखंड सभागार में बीडीओ-सह-सीडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पोषाहार वितरण और एफआरएस में कम प्रगति वाले 20 से अधिक केंद्रों को चिन्हित कर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही, 3-6 वर्ष के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और भंडार पंजी को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।
रानीश्वर: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को रानीश्वर परियोजना अन्तर्गत तीन सेक्टर 3, 4 और 5 के आँगनबाड़ी केन्द्रों के सेविकाओं के साथ प्रखण्ड सभागार में बैठक आयोजित किया गया। उपस्थित सेविकाओं को प्रत्येक कार्य दिवस के दिन आँगनबाड़ी केन्द्र को ससमय खोलने और बंद करने का निदेश दिया गया। टी०एच०आर० पोषाहार वितरण में आँगनबाड़ी केन्द्र बगादर, सालतोला-2, बड़ाकामती, सिउलीबोना, वृन्दावनी-2, डुमरा, बड़ातरणी, हाड़जोरिया, तरणी-1, नारायणपुर और बिलकांदी में प्रगति कम पाये जाने पर संबंधित सेविका को प्रगति लाने का निदेश दिया गया। केन्द्र के बच्चों के एफ०आर०एस० में सालतोला-2, रखालपहाड़ी, विशुनडीह, बथानबेड़ा, लाठीपाड़ा, बासबोना, बड़ा तरणी, नीमटोला, बुधुडीह आँगनबाड़ी केन्द्रों में प्रगति कम पाये जाने पर सेविकाओं को शत प्रतिशत एफ०आर०एस० करने का निदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त आँगनबाड़ी केन्द्रों में 3 से 6 वर्ष के आयु के ऐसे बच्चे जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, उसकी सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया ताकि संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराया जा सके। साथ ही केन्द्रों को आपूर्ति किये गये सामग्रियों से संबंधित भण्डार पंजी का संधारण तथा सामग्रियों का रख-रखाव भी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। समीक्षा बैठक में 117 आँगनबाड़ी सेविकाओं में से कुल 14 सेविकाएं बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पायी गयी जिसके लिए सभी को स्पष्टीकरण भी किया गया। उक्त बैठक में सेक्टर 3, 4 और 5 के संबंधित महिला पर्यवेक्षिका एवं आँगनबाड़ी केन्द्र की सेविका उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

