DSPMU: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न, रिजल्ट का प्रकाशन शुरू

DSPMU: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
(फ़ोटो)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 1500 विद्यार्थियों की भागीदारी वाले सोशल अवेयरनेस पत्र की परीक्षा का जायजा लिया। कुलपति ने सत्र को नियमित करने के संकल्प के साथ त्वरित परीक्षा परिणाम घोषित करने और आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी तेज करने का निर्देश दिया।

रांची: 28 और 29 अप्रैल से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक, प्रथम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई थी। लगभग 15 दिनों तक यह परीक्षा संचालित होने के उपरांत स्नातकोत्तर प्रथम की परीक्षाएं सम्पन्न  हो गई। और स्नातक की परीक्षाएं 15 मई को समाप्त हो जाएंगी। आज इन्हीं  प्रथम चरण की परीक्षाओं की समाप्ति के दृष्टिगत  अपराह्न 2 बजे  कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में चल रही इन परीक्षाओं का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने  लगभग 17 परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का अवलोकन किया । आज लगभग 1500 विद्यार्थियों ने स्नातक के सोशल अवेयरनेस पत्र की परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा की प्रथम चरण की परीक्षा न सिर्फ सफलतापूर्वक संपन्न हुई, बल्कि इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने गत दिनों संपन्न  स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणामों का प्रकाशन भी प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा  यह प्रयास है कि परीक्षाओं के समय पर होने और परीक्षा परिणामों के प्रकाशन से अधिकांश अकादमिक समस्याओं का निष्पादन हो जाएगा। 
 
कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि इन परीक्षाओं के संपन्न होने के साथ ही काफी कम अंतराल पर स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परिक्षाओं का आयोजन विश्वविद्यालय  की प्राथमिकता में है। उन्होंने आगे कहा कि यह सामूहिक प्रयास ही विश्वविद्यालय के सत्र नियमित करने की दिशा में सार्थक कदम सिद्ध होगा। मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार नियमित अंतराल पर परीक्षाओं के आयोजन के साथ इस बात को भी सुनिश्चित  करेगा कि आयोजित की जानेवाली परीक्षाओं का संपूर्ण पाठ्यक्रम परीक्षा के पूर्व पूरा हो और उनका परीक्षा परिणाम भी त्वरित प्रकाशित हो।  

विश्वविद्यालय में आगामी नए सत्र में नामांकन प्रक्रिया के पहले सत्र को नियमित कर लेने का विश्वविद्यालय  का हरसंभव प्रयास रहेगा। अपने निरीक्षण के दौरान कुलपति  राजीव मनोहर ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुनः यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आगामी 15 मई 2026 तक इन परिक्षाओं के संपन्न होने तक विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश  Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
DSPMU: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक, लापरवाही बरतने वाली 14 सेविकाओं से स्पष्टीकरण तलब
Dumka News: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
Sahebganj News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन, पंकज मिश्रा ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन