Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की

बेलगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों और परिसंपत्ति वितरण पर विशेष चर्चा

Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
(फ़ोटो)

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद दौरे को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने बीसीसीएल और जेआरडीए के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बेलगड़िया क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

धनबाद: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद दौरे को लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीसीसीएल एवं जेआरडीए के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मंत्री के दौरे की रूपरेखा, कार्यक्रम स्थलों तथा विभिन्न विकास योजनाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विशेष रूप से बेलगड़िया क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मंत्री के हाथों जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई तथा आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में कोयला मंत्रालय के परियोजना सलाहकार आलोक कुमार सिंह, बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह, डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन, जेएमपी के महाप्रबंधक राजीव चोपड़ा समेत बीसीसीएल और जेआरडीए के कई अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान बेलगड़िया क्षेत्र को कई विकास योजनाओं की सौगात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल