Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में राजभाषा बैठक, शब्दावली प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

शब्दावली प्रतियोगिता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में राजभाषा बैठक, शब्दावली प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी।

बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

धनबाद: ब्लॉक-2 क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार, 26 जून 2026 को महाप्रबंधक श्री कुमार रंजीव की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना एवं राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।

इस अवसर पर राजभाषा से संबंधित शब्दावली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती स्नेहा ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन श्री प्रवीण कुमार झा, क्षेत्रीय असैनिक अभियंता श्रीमती साक्षी रेणी होरो, असैनिक अभियंता श्री अनिल कुमार यादव, सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) श्री पुरुषोत्तम कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं, शब्दावली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की प्रमुख रचनाओं की पुस्तकें एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका