Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की विधिक अपील
कोडरमा थाना क्षेत्र के डूमरडीहा पंचायत अंतर्गत बेलगढ़ा गांव में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चेबंदी की है और नागरिकों को विनिर्दिष्ट सुरक्षा उपायों का पालन करने के विधिक निर्देश जारी किए हैं।
जयनगर: प्रखंड के विभिन्न गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने इमामबाड़ा चौकी से ताजिया उठाकर जुलूस के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए अखाड़ा पहुंचे। इस दौरान युवकों ने लाठी, तलवार के माध्यम से एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज कर्त्तव्य दिखाये। जिसकी जगह जगह खूब तारीफ हुई। जुलूस के दौरान सीओ सारांश जैन थाना प्रभारी विकास कुमार और पुलिस के जवान पैनी नजर रख रहे थे।
थाना क्षेत्र के जयनगर मुस्लिम मुहल्ला, कटहाडीह, खेशकरी पिपचो बदुलिया गडगी हीरोडीह, तमाय बिसोडीह, करियावां, गरचांच, इरगोबाद समेत दर्जनों गांवों के अखाड़ों के लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान निकाले गये ताजिये और झांकी आकर्षण के केंद्र बने।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


