एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव मिश्रा का मार्गदर्शन

एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
(बुजुर्गों के लिए फैसिलिटेशन डेस्क)

हजारीबाग विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा एसबीआई की मुख्य शाखा में 30 दिवसीय सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क की स्थापना की गई है। प्रधान जिला जज ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को बैंकों व सरकारी कार्यालयों में बिना कतार त्वरित सहायता और निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करना है।

हजारीबाग: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागृति स्कीम-2025 अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा, हजारीबाग में 30 दिवसीय सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क की स्थापना की गई।

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान अधिकार मित्र विकाश कुमार पांडेय ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर में बुजुर्गों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

डीएलएसए के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह 30 दिनों तक चलने वाला वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण एवं गरिमा कार्यक्रम है। इसके तहत बुजुर्गों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी कार्यालयों, बैंकों और अस्पतालों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके कार्यों को बिना किसी परेशानी और लंबी कतारों में लगे पूरा करवाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सिलवार खुर्द में क्रिकेट का महाकुंभ, मुन्ना सिंह ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री