Hazaribagh News: सिलवार खुर्द में क्रिकेट का महाकुंभ, मुन्ना सिंह ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

गांवों में छिपे हैं भविष्य के सितारे: मुन्ना सिंह

Hazaribagh News: सिलवार खुर्द में क्रिकेट का महाकुंभ, मुन्ना सिंह ने किया शुभारंभ, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
सिलवार खुर्द में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुन्ना सिंह

हजारीबाग के सिलवार खुर्द पंचायत स्थित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में सिलवार क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

हजारीबाग: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार खुर्द पंचायत स्थित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम गुरुवार को खेल उत्साह, युवा ऊर्जा और जोश से सराबोर नजर आया। अवसर था सिलवार क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य शुभारंभ का, जिसका उद्घाटन पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उद्घाटन के दौरान मैदान में पहुंचते ही मुन्ना सिंह का खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता के निर्माण और स्वस्थ समाज की आधारशिला रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सिलवार खुर्द के युवाओं में खेल के प्रति जो उत्साह, समर्पण और प्रतिभा दिखाई दे रही है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिले अवसर

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों की मिट्टी में ऐसे अनेक खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता है। जरूरत सिर्फ उचित मार्गदर्शन, आधुनिक खेल सुविधाओं और नियमित प्रोत्साहन की है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान समय में खेल युवाओं के लिए रोजगार और करियर का भी सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने युवाओं से नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में लगाने की अपील की।

मुन्ना सिंह ने सिलवार क्रिकेट अकादमी के पदाधिकारियों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया महेंद्र राम प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश देव, प्रधानाध्यापक शैलेश यादव, सिलवार क्रिकेट अकादमी के अमित यादव, शिवम यादव, सौरभ यादव, शनि यादव, ऋषभ यादव, विनय प्रजापति एवं सुनील पंडित समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन, अभिभावक, खेल प्रेमी और युवा उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान
Koderma News: वरिष्ठ दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिन्हा का निधन, व्यवसाय जगत में शोक
Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त
IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3
पीवीयूएनएल द्वारा महिलाओं के लिए 15 दिवसीय फ्लाई ऐश आधारित सतत सामग्री निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर
फुलजोरी मौजा में खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण