Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को दिया पूर्ण भरोसा
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। हजारीबाग एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने, भ्रामक पोस्ट साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
हजारीबाग: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित हुई।
बैठक में थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अंचलाधिकारी सहित थाना क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
