Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
भू-राजस्व, पेंशन और आवास से जुड़े मामले आए सामने
देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की शिकायतें सुनीं और राशन, पेंशन व मईंया सम्मान योजना से जुड़े मामलों का ऑन-स्पॉट निपटारा कराया। इसके साथ ही डीसी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और थानों में नियमित थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया।
देवघर: जिलावासियों की समस्या के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को डीसी के समक्ष रखा। डीसी ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। साथ पेंशन और आवास योजना से जोड़ने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। भू-अर्जन से जुड़े मामले में डीसी ने कैम्प लगाकर आमजनों के समस्या का समाधान ससमय करे।


इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। इस दौरान अपर समाहर्ता हीरा कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

