Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
मृतक की पहचान 31 वर्षीय अनीश सिंह के रूप में
कोडरमा के मरकच्चो थाना अंतर्गत प्रेम नगर में रवानी होटल में हुए मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने 6-7 मोटरसाइकिलों से आकर 31 वर्षीय अनीश सिंह के घर पर धावा बोल दिया। परिजनों के सामने ही उसे बेरहमी से पीटकर और फर्श पर पटककर घायल कर दिया गया, जिसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोडरमा: मरकच्चो थाना अंतर्गत प्रेम नगर में बीती रात एक युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय अनीश सिंह (पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह) के रूप में की गई है। मृतक के चाचा सिकंदर सिंह ने बताया कि बीती रात अनीश मरकच्चो के जामू रोड स्थित रवानी होटल में खाना-पीना कर रहा था। इसी दौरान होटल में मौजूद रवि सिंह, पंकज सिंह, प्रवीण सिंह तथा उनके अन्य कुछ सहयोगी, जो वहां खाना-पीना कर रहे थे के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद अनीश अपने घर चला गया।
बाद में वहां हुई बहस को लेकर रवि, पंकज व प्रवीण तथा उनके अन्य 8-10 साथियों ने अनीश को सबक सिखाने के उद्देश्य से 6-7 मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंच गए। घर पहुंचते ही उक्त सभी लोग अनीश के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान अनीश के भाई, उसकी मां तथा बहन ने झगड़ा शांत कराने की काफी कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उनकी एक न मानी और अनीश के भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वहीं अनीश को उनकी आंखों के सामने घर के फर्श पर कई बार पटक दिया।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

