Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
मई 2026 के खाद्यान्न वितरण और डोर स्टेप डिलीवरी की हुई गहन समीक्षा
मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू की उपस्थिति में जिले के 4.62 लाख राशन कार्डधारियों और 20 लाख से अधिक लाभुकों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति जांची गई। बैठक में मई 2026 के खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, डोर स्टेप डिलीवरी और सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मेदिनीनगर: एसडीएम सुलोचना मीणा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, ई-केवाईसी, लंबित आवेदनों के निष्पादन एवं डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 4 लाख 62 हजार 921 राशन कार्डधारी परिवार हैं तथा वर्तमान में 20 लाख से अधिक लाभुक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। मई 2026 के दौरान एनएफएसए अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान ई-केवाईसी की प्रगति, लंबित राशन कार्ड आवेदन, नए सदस्यों के नाम जोड़ने एवं अपात्र लाभुकों के नाम हटाने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।बैठक में विभिन्न प्रखंडों में खाद्यान्न वितरण, हरित राशन कार्ड योजना, चना दाल एवं नमक वितरण तथा सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता नहीं हो।बैठक में जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
