Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन

किसान विरोधी नीतियों के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
(फ़ोटो)

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा और विद्युत वरण मंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल और महामंत्री मृणाल मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान सरकार पर किसानों की कर्जमाफी, ₹3200 न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और सिंचाई सुविधाओं के वादे से पलटने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि के मुआवजे की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को मांग पत्र सौंपा।

शिकारीपाड़ा: प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा एवं विद्युत वरण मंडल के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं, सरकार की वादाखिलाफी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन के दौरान “हेमंत सरकार हाय-हाय”, “हेमंत सोरेन मुर्दाबाद”, “निकम्मी सरकार बदलनी है”, “किसानों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे”, “किसानों की मेहनत का सम्मान करो” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा प्रखंड मुख्यालय गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने चुनाव के समय किसानों एवं आम जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरी तरह भुला दिया गया।मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा ने कहा कि आज राज्य का किसान बदहाल स्थिति में जीवन जीने को मजबूर है। 

किसानों को उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, खाद-बीज की किल्लत बनी हुई है तथा कृषि ऋण से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने तथा दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन आज तक इन वादों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ लगातार वादाखिलाफी कर रही है। राज्य का अन्नदाता आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदा और सरकारी उदासीनता की मार झेल रहा है। 

वहीं जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा ने कहा कि चुनाव के समय किसानों से राजनीतिक लाभ लेने के लिए बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, लेकिन आज किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होती जा रही है और किसान आत्मनिर्भर होने के बजाय कर्ज और परेशानियों के बोझ तले दबता जा रहा है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार जल्द किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करती है, तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार ने जांचीं फाइलें

धरना प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपा। मांग पत्र में हाल के दिनों में हुई ओलावृष्टि एवं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने, किसानों के कर्ज माफ करने, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की मांग की गई।इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, तरुण नंदी, सुकुमार मंडल, सागर हांसदा, विकाश भगत, सुचांद दास,अर्जुन साहा, नौनी गोपाल पाल, सुचांद दास, जोतिन टुडू, नवदीप मंडल, बालेश्वर टुडू, शिवनारायण राजवाड़, होपना हांसदा, राम मुर्मू, मिलन मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश