Hazaribagh News: डीसी का जनता दरबार: दिव्यांग की पेंशन तुरंत शुरू करने का आदेश, अधिकारियों को दी चेतावनी

युवाओं ने रोजगार संबंधी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा

Hazaribagh News: डीसी का जनता दरबार: दिव्यांग की पेंशन तुरंत शुरू करने का आदेश, अधिकारियों को दी चेतावनी
(फ़ोटो)

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भू-राजस्व, पेंशन और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान उपायुक्त ने एक दिव्यांग व्यक्ति की रुकी हुई पेंशन को तत्काल बहाल करने का निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

हजारीबाग: जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति,भू-राजस्व, पेंशन, आवास, रोजगार, एनटीपीसी मुआवजा तथा ऑनलाइन रसीद से संबंधित मामले शामिल थे।

उपायुक्त ने उपस्थित सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की समुचित जांच करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के रुके हुए पेंशन से संबंधित मामले पर उपायुक्त ने तत्काल सभी अड़चनों को दूर करते हुए पेंशन चालू करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित