Hazaribagh News: 20 वर्षों से अकेली रह रही वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी वास्तविक स्थिति

Hazaribagh News: 20 वर्षों से अकेली रह रही वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
(घटनास्थल पर पुलिस जांच)

बड़कागांव के बरवाडीह गांव में 20 वर्षों से अकेली रह रही 85 वर्षीय वृद्ध महिला मसोमात मगनी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है। शरीर से चांदी के जेवर गायब होने और कमरे में सामान बिखरा होने के कारण पुलिस लूटपाट और हत्या समेत सभी बिंदुओं पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है।

बड़कागांव: थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव में सड़क किनारे एक छोटे से कमरे में 20 वर्षों से अकेली रह रही, 85 वर्षीय वृद्ध महिला मसोमात मगनी (पति स्वर्गीय चौधरी साव) की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर देने की बात बताई जा रही है। वृद्ध महिला की माथे एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों को शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे मिली। 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव इंस्पेक्टर शाहीद रजा ,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुवे एवं जांच के लिए स्क्वाड डॉग तथा फॉरेंसिक जांच कराई। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। मौत को लेकर पुलिस के द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने घटना की स्थिति को देखते हुए वृद्ध महिला की हत्या कर देने की  चर्चा कर रहे हैं। 

ग्रामीणों का मानना है कि वृद्ध महिला तकरीबन 20 वर्षों से अकेली एक छोटे कमरे में रह रही थी। वृद्ध महिला के पास चांदी के भारी भरकम जेवर थे, जिसे वह हमेशा पहना करती थी। गले का सीकरी, हंसुली, हाथ का पहूंची, नाक का नकबेसर तथा कान का कनपासा पहनी हई थी। घटना के बाद सभी जेवर गायब थे। कमरे में सामान के अलावा सिलोटी और लोढ़ा बिखरा हुआ पड़ा था। वृद्ध महिला के माथे बुरी तरह से फटा हुआ था। भारी मात्रा में जमीन पर खून बिखरा पड़ा हुआ था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।

सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है -थाना प्रभारी 

घटना को लेकर बड़ागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले में, सभी बिंदुओं पर गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड में दो महिला आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी
देवघर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, अब निश्चिंत होकर करें बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन 
Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न
Deoghar News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, शहर में बनेगा शानदार वाटर पार्क
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी को आवेदन
रामगढ़ अवैध खदान हादसा: भाजपा की मांग, एसपी और डीसी पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा
Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन 
Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह 'आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक' से हुए सम्मानित
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी