Koderma News: विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड में दो महिला आरोपी गिरफ्तार

चिरतपुर की रहने वाली हैं दोनों गिरफ्तार महिला आरोपी

Koderma News: विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड में दो महिला आरोपी गिरफ्तार
(हत्याकांड की आरोपी गिरफ्तार)

कोडरमा के चितरपुर में विधायक के चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपियों सोनी देवी और यशोदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कांड संख्या 113/26 के तहत अब तक कुल 7 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि शेष 5 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कोडरमा: विगत 3 जून की रात्रि कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर में विधायक के चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में दो महिलाओं को आज गिरफ्तार किया गया है। मामले में पहले ही 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्ञात हो कि राजकुमार यादव की फरसा, चपड़ा (कुदाल) से मारकर हत्या कर दी गई तथा दशरथ यादव एवं अन्य दो व्यक्ति को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया।

इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी वादी स्वेता देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना कांड सं 113/26 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में कोडरमा पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोडरमा पुलिस द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा है। छापामारी के क्रम में बुधवार को काण्ड में संलिप्त अन्य 2 अभियुक्त सोनी देवी (उम्र 30 वर्ष, पति रामदेव यादव) एवं यशोदा देवी, उर्फ गीता देवी (उम्र 42 वर्ष, पति राजु यादव) दोनों साकिन चिरतपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेजा गया। घटना में नामजद 5 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

छापामारी दल में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान, पुअनि धनेश्वर कुमार, विशाल सिंह, सअनि शशि प्रभा सिन्हा, महिला सशस्त्र बल महिला थाना एंव कोडरमा थाना के पुलिस जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल
Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यों की समीक्षा की