धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे

जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
(पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक)

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने जिला पुलिस मुख्यालय में अपराध समीक्षा बैठक कर लंबित कांडों की संख्या अगले दो माह में 1600 से नीचे लाने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मोहर्रम पर सुरक्षा पुख्ता करने, अवैध हथियारों के खिलाफ टास्क फोर्स अभियान चलाने और जून में 1000 गुम मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए।

धनबादः जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर धनबाद पुलिस ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मंगलवार की देर शाम जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित मई माह की अपराध समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध की स्थिति और कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, डीएसपी, एसडीपीओ तथा थाना प्रभारी मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि मई माह में जिले में 420 नए कांड दर्ज हुए, जबकि 470 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही लंबित मामलों की संख्या 1887 से घटकर 1850 हो गई है। एसएसपी ने अगले दो माह में लंबित कांडों की संख्या 1600 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

मई माह में 1277 लंबित वारंटों का निष्पादन करते हुए 25 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं 1250 पुराने मामलों में चार्जशीट अथवा अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में दाखिल किया गया। ऑनलाइन प्राप्त 398 शिकायतों में से 376 का निस्तारण किया गया तथा 1884 लोगों को चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए गए।

बैठक में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की बरामदगी अभियान की भी समीक्षा की गई। जून माह में एक हजार मोबाइल फोन बरामद करने का लक्ष्य तय किया गया है। आगामी मोहर्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स के माध्यम से अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हेलमेट और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का भी निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल
Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे