AC कोच की सफेद चादरों से यात्रियों में डर, रेलवे बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

सुनील खंडेलवाल के पत्र पर रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान

AC कोच की सफेद चादरों से यात्रियों में डर, रेलवे बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
सुनील खंडेलवाल (फाइल फोटो)

भारतीय रेलवे के वातानुकूलित (AC) कोचों में उपयोग होने वाली सफेद चादरों को लेकर यात्रियों में भय और मानसिक असहजता की शिकायत सामने आई है। सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाया, जिसके बाद बोर्ड ने मामले का संज्ञान लिया है।

गिरिडीह: भारतीय रेलवे के वातानुकूलित (AC) डिब्बों में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सफेद चादरों के कारण उत्पन्न हो रही मानसिक असहजता एवं भय के मुद्दे पर अब रेलवे बोर्ड ने संज्ञान ले लिया है।

सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल द्वारा इस संबंध में रेलवे बोर्ड को एक विस्तृत पत्र भेजकर यात्रियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं एवं यात्रा अनुभव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को उठाया गया था।

अपने पत्र में खंडेलवाल ने उल्लेख किया था कि रात्रिकालीन यात्रा के दौरान मंद रोशनी में विभिन्न बर्थों पर फैली सफेद चादरें कई यात्रियों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए भयावह एवं असहज वातावरण उत्पन्न करती हैं। कई यात्रियों ने यह महसूस किया है कि ऐसा दृश्य अस्पताल अथवा किसी डरावने माहौल जैसा प्रतीत होता है, जिससे यात्रा का आरामदायक वातावरण प्रभावित होता है।

इस गंभीर एवं जनहित से जुड़े विषय पर रेलवे बोर्ड ने आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले को अपने पदाधिकारी श्री रत्नेश कुमार झा, कार्यकारी निदेशक के पास अग्रसारित कर दिया है। इसे यात्रियों की भावनाओं एवं मानसिक आराम के प्रति रेलवे की संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जमुआ पशुपालन कार्यालय में ताला, तड़प रहे मवेशी और दर-दर भटक रहे बेबस किसान

सुनील कुमार खंडेलवाल ने अपने सुझाव में रेलवे से अनुरोध किया है कि सफेद चादरों के स्थान पर हल्के नीले, क्रीम, हल्के ग्रे अथवा अन्य सौम्य एवं आरामदायक रंगों की चादरों के उपयोग पर विचार किया जाए, ताकि यात्रियों को मानसिक रूप से अधिक सहज एवं सुरक्षित महसूस हो सके। साथ ही यात्रियों की राय जानने हेतु रेलवे द्वारा सर्वे एवं फीडबैक व्यवस्था शुरू करने का भी सुझाव दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: ईको पार्क में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर विधायक मंजू कुमारी गंभीर, किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे केवल एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं एवं दैनिक जीवन से जुड़ी व्यवस्था है। ऐसे में यात्रियों के मानसिक अनुभव एवं छोटे-छोटे आरामदायक पहलुओं पर ध्यान देना रेलवे की सकारात्मक एवं आधुनिक सोच को और मजबूत करेगा।

इस पहल को लेकर सोशल मीडिया एवं आम यात्रियों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है तथा बड़ी संख्या में लोग इसे यात्रियों की सुविधा एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा मान रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद