Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
न्यायिक पदाधिकारियों ने परिसर में लगाए कई वृक्ष
कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के तमाम न्यायिक अधिकारियों ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए परिसर में पौधे लगाए।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आज शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर कोडरमा में वृक्षारोपण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है, अधिक से अधिक वृक्षो को लगाकर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैl आज लोग अज्ञानता के कारण प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैl


मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, सी जे एम अमित कुमार वैश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अवर मुख्य न्यायाधीश प्रज्ञा बाजपाई, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, एस डी जे एम संध्या प्रसाद, मुन्सिफ मिथिलेश कुमार, न्यायधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय एवं नमिता मिंज न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, अजय प्रकाश, अभिमन्यु कुमार संतोष कुमार सिंह, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे l
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


