Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
पुलिस पदाधिकारियों ने तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की ली शपथ
रामगढ़ के गोला थाना परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने तंबाकू व धूम्रपान से दूर रहने की शपथ ली। इस दौरान पुलिस ने समाज को नशामुक्त बनाने और जागरूक करने का संकल्प लिया।
रामगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर गोला थाना परिसर में रविवार को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के साथ सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने लोगों से स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
