Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
बीस मरीजों का निशुल्क किया जाएगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा करमा पंचायत के बारा टोला सचिवालय में निशुल्क आंख जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. संगीता प्रसाद द्वारा अत्याधुनिक मोबाइल चिकित्सा वाहन में 71 ग्रामीणों की जांच की गई, जिसमें से चिन्हित 20 मोतियाबिंद मरीजों का रोटरी आई हॉस्पिटल झुमरीतिलैया में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।
कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा करमा पंचायत बारा टोला सचिवालय में निशुल्क आंख जांच शिविर का कैंप लगाया गया जिसमें 71 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। 20 लोगों का मोतियाबिंद निकला रोटरी क्लब कोडरमा के मोबाइल नेत्र चिकित्सा वाहन अस्पताल में डॉ संगीता प्रसाद ने सभी मरीजों की आंख का जांच किया रोटरी क्लब के वातानुकूलित सुसज्जित मोबाइल गाड़ी अस्पताल में आधुनिक मशीनों के द्वारा जांच किया गया।
जिसमें 20 लोगों का मोतियाबिंद निकला जिनका निशुल्क ऑपरेशन रोटरी आई हॉस्पिटल झुमरीतिलैया में किया जाएगा आज जांच किए गए सभी मरीज को रोटरी क्लब के द्वारा निशुल्क दवाई भी दी गई। उनका ब्लड प्रेशर रक्त जांच शुगर आदि का जांच भी किया गया सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन महेश दारूका एवं कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अमित कुमार ने किया आए हुए अतिथियो का स्वागत किया। डॉ संगीता प्रसाद को पुष्प गुच्छ पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार ने दिया करमा पंचायत की मुखिया मोनी देवी को पुष्प गुच्छ आई हॉस्पिटल के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने दिया।

मौके पर करमा पंचायत के वार्ड सदस्य मोहम्मद अकरम पंचायत सहायक महेश कुमार वीरेंद्र यादव सुमित कुमार रोटरी क्लब के रोटेरियन सुरेश सेठी प्रवीण बरनवाल मनीष अग्रवाल प्रतीक पांडया शैलेश दारूका आशीष छाबड़ा ईशान जैन सुनील जैन अजमेरा तौफीक सर आई हॉस्पिटल मे कार्यरत सहयोगी प्रकाश गिरी विनोद कुमार अजय पांडे विजय कुमार सोनू कुमार सीमा कुमारी मोहम्मद शकील अंसारी कृष्णा सिंह आदि लोग मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
