Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने गौ माताओं को खिलाया 41 किलो गुड़ और रोटियां

सचिव अरुण मोदी ने युवाओं के सेवा भाव की जमकर प्रशंसा की

Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने गौ माताओं को खिलाया 41 किलो गुड़ और रोटियां
(फ़ोटो)

कोडरमा के झुमरी तिलैया में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पुरुषोत्तम मास के तहत गौशाला में 41 किलो गुड़ और रोटियां खिलाकर गौ सेवा की गई। युवाओं के इस समर्पण को देखते हुए कोडरमा गौशाला समिति के सचिव अरुण मोदी ने मंच को सम्मानित किया।

कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया के तत्वावधान में गौशाला जाकर गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 41 किलो गुड़ और सभी गौ माता के लिए दो रोटी की व्यवस्था सदस्यों के सहयोग से गौशाला में जाकर गौ माता को खिलाने का पुण्य काम किया। पुरुषोत्तम मास में यह पहली गौ सेवा की गई। जिसके लिए अध्यक्ष मोहित संघई ने सभी सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और कहा की  इस तरह के सेवा कार्य मंच के सभी सदस्य निरंतर करते रहेंगे। और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करते रहेंगे। 

इसी दौरान उन्होंने अगले महीने होने वाले गौ सेवा पर जोर दिया और कहा पुरुषोत्तम मास में अगली गौ सेवा भव्य रूप से किया जाएगा। जिसमें बेसहारा गौ माता जो गली-गली घूम घूम कर अपना भरण पोषण करती है उन सभी गौ माता के लिए उचित खाने की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसी कार्य को देखकर कोडरमा गौशाला समिति की ओर से एक मोमेंटो देकर मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा को सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान गौशाला समिति के सचिव अरुण मोदी द्वारा  किया गया। और कहा की मारवाड़ी युवा मंच का समर्पण देखकर यह लगता है की आने वाली पीढ़ी गौ सेवा और गौशाला के कार्य के लिए बिल्कुल तैयार है। आने वाले सत्र में सभी मिलकर गौशाला के लिए एक नया कीर्तिमान हासिल करेंगे और सभी सदस्य गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करते रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की बड़ी पहल
Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास
Koderma News: चार महीने से मानदेय ठप, सदर अस्पताल और सीएचसी में काम बंद
Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने गौ माताओं को खिलाया 41 किलो गुड़ और रोटियां
जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न
Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान
सुकुमार को श्रद्धांजलि, कलाकारों और साहित्यकारों के लिए कल्याण कोष बनाने की मांग
Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल