रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हिनू में युवक की आत्महत्या के बाद जमा हुई भीड़

रांची के हिनू स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान लोअर हिनू निवासी सोनू कुमार उर्फ पांडु के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

रांची: राजधानी रांची के हिनू स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप महावीर मंदिर गेट के पास एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है।

मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांडु (पिता स्वर्गीय रमेश लोहरा) के रूप में हुई है। वह लोअर हिनू का निवासी था।

परिजनों के अनुसार, मृतक की माता का नाम पिंकी देवी है। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। बताया जाता है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: चान्हो घटना की प्रशासन नहीं करे लीपापोती, जल्द हो दोषियों की गिरफ्तारी: नीलकंठ सिंह मुंडा

पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री, चेहरे पर दिखी खुशी

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न
Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान
सुकुमार को श्रद्धांजलि, कलाकारों और साहित्यकारों के लिए कल्याण कोष बनाने की मांग
Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम