साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम

शहर के कई मोहल्लों में कुत्तों के हमलों से लोग परेशान

साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
पागल कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाते नगर परिषद कर्मी।

साहिबगंज शहर में पागल और आक्रामक कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रतिदिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे घायल लोगों को इलाज और एंटी-रेबीज टीका के लिए अस्पताल जाना पड़ रहा है।

साहिबगंज: शहर के कई मोहल्लों में पागल कुत्तों के हमले से लोग दहशत में हैं। रोजाना कुत्ते के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। घायल लोग इलाज और एंटी-रेबीज इंजेक्शन के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान के निर्देश पर विभाग ने कमर कस ली है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पागल कुत्तों की तलाश और उन्हें पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है।

नगर परिषद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके मोहल्ले में कहीं भी पागल या आक्रामक कुत्ता दिखे तो तुरंत नगर परिषद को खबर करें। पागल कुत्ते को पकड़कर नगर परिषद को सौंपने वाले व्यक्ति को ₹2000 का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना के लिए मोबाइल नंबर 
8340682537 और 8540919069 नंबर जारी किया गया है।

नगर परिषद ने शहरवासियों से खास अपील करते हुए बताया कि बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें। कुत्तों के झुंड से दूरी बनाकर रखें। किसी भी संदिग्ध या आक्रामक कुत्ते के पास जाने की कोशिश न करें। कुत्ता काट ले तो तुरंत अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज टीका लगवाएं। नगर परिषद ने कहा कि आपकी एक सूचना किसी की जान बचा सकती है। डरें नहीं, सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें। कुत्ता काटे तो झाड़-फूंक नहीं, सीधे अस्पताल पहुंचे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प