48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हत्याकांड के खुलासे के बाद गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पाकुड़ पुलिस ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में मिले एक अज्ञात शव मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ा चटकम गांव के जंगल से बरामद शव की पहचान गोड्डा निवासी सुनील पहाड़िया के रूप में हुई थी।

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर एक अज्ञात हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलौंग ओपी अंतर्गत बड़ा चटकम गांव स्थित जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना (सिमलौंग ओपी) कांड संख्या 27/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ।

अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान सुनील पहाड़िया (35 वर्ष), पिता चमरा पहाड़िया, निवासी राजाभीठा, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण: पाकुड़िया के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दूभर

इसके बाद पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं के साथ आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के क्रम में हत्या की घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ओरिएंटेशन बैठक आयोजित

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी घटनास्थल से बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले के त्वरित खुलासे पर अनुसंधान दल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर