श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

कुलपति प्रो. तेजप्रताप ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
(कटक हेपेटाइटिस कार्यशाला दृश्य)

कटक स्थित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने लीवर की सुरक्षा और हेपेटाइटिस के समय पर उपचार पर जोर दिया।

कटक/ रांची: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ओड़िशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय अन्तर्गत श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में मंगलवार को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। काय चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार पर विशेष चर्चा हुई। 

मुख्य अतिथि प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट प्रोफेसर संजय कुमार कर ने कहा कि हेपेटाइटिस की समय पर पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस बीमारी के विभिन्न प्रकार और बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) तेजप्रताप ने किया। डॉ. संजीव कुमार दास ने आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, जबकि प्रोफेसर केशरी सिंह ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या यकृत को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत डीन प्रोफेसर क्षीराब्धि तनया राउतराय के स्वागत भाषण से हुई। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर निरंजन एस. ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रबिनारायण त्रिपाठी, प्रोफेसर दुर्गाप्रसाद दास, प्रोफेसर नगेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर प्रदीप कुमार पंडा सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. देविका श्रीनिवासन एवं डॉ. प्रीतिमयी साहू ने किया। 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर