Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर

तालाब के गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय आरव राज की मौत

Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
कोडरमा के चंद्रघंटी गांव में तालाब में डूबने की घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण।

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रघंटी गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय आरव राज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह घर के पास स्थित तालाब की ओर गया था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कोडरमा : जयनगर  थाना क्षेत्र के चंद्रघटी गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रघटी निवासी मुकेश यादव का 10 वर्षीय पुत्र आरव राज घर के समीप स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा।

आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली और वे बचाव के लिए पहुँचे, तब तक मासूम पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU