Koderma
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार तिलैया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 11 जुलाई को लापता हुई थी और करीब दो दिन बाद बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पूछताछ में छात्रा ने यूट्यूब वीडियो बनाने का झांसा देकर उसे ले जाने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच में भी शारीरिक शोषण की पुष्टि होने की बात कही है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों ने कालिया नाग युद्ध, मणिहारी रूप, नटखट बाल रूप और महारास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी

Koderma News:  जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इंटर हाउस झूलन सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। भाभा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि न्यूटन सदन द्वितीय तथा आइंस्टीन एवं रमन सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। झूलों की पृष्ठभूमि में वृंदावन, माखन लीला और रासलीला पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इस अवसर पर मॉडर्न किड्स पैराडाइज के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मटकी फोड़ लीला का सुंदर मंचन किया।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: नन्हे कान्हा-राधा की मनमोहक छटा से सजा मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Koderma News: नन्हे कान्हा-राधा की मनमोहक छटा से सजा मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा समेत विभिन्न पौराणिक पात्रों की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को ब्रजधाम जैसा बना दिया। विद्यालय अध्यक्ष प्रो. डॉ. के.पी. शर्मा, निदेशक राजनिश, एडमिनिस्ट्रेटर आर.पी. पांडेय और प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन, कर्म, सत्य, धर्म और कर्तव्य के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  कोडरमा  झारखण्ड 

Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की मां के आवेदन पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अरबिंद कुमार बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   कोडरमा  झारखण्ड 

रक्षाबंधन पर मायके नहीं जा सकी नवविवाहिता, कोडरमा में 20 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

रक्षाबंधन पर मायके नहीं जा सकी नवविवाहिता, कोडरमा में 20 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा देवी की फंदे से लटकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन पर मायके जाना चाहती थी, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में रक्षाबंधन के अवसर पर इंडिया पोस्ट, झुमरी तिलैया डाकघर के सहयोग से राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के अंतर्गत कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने विंडमिल का कार्यशील मॉडल और मानव उत्सर्जन तंत्र पर आधारित रोल प्ले प्रस्तुत किया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  कोडरमा  झारखण्ड 

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी जिले के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो का चक्का चलते-चलते निकल जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के पासवान जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष प्रेम पासवान के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के आकस्मिक निधन पर समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष बालालखेंदर पासवान ने आरोप लगाया कि गलत इलाज के कारण युवक की मौत हुई है तथा संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  कोडरमा  झारखण्ड 

Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर

Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रघंटी गांव में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय आरव राज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि वह घर के पास स्थित तालाब की ओर गया था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  कोडरमा  झारखण्ड 

सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मकतपुर निवासी पिंकी राणा के रूप में हुई है।
Read More...

Advertisement