Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां

कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक राखियां

कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में रक्षाबंधन के अवसर पर इंडिया पोस्ट, झुमरी तिलैया डाकघर के सहयोग से राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंडिया पोस्ट, भारत सरकार के झुमरी तिलैया डाकघर के सहयोग से रक्षाबंधन के अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। विद्यार्थियों ने अपनी बनाई राखियां अपने परिजनों, भारतीय सेना के जवानों तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भेजीं। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेम, सम्मान और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैपिटल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. अजीत सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता को निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जुड़ाव, संवेदनशीलता और देशप्रेम की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने इंडिया पोस्ट की सेवाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए विद्यालय की पहल की भी सराहना की।

Jharkhand Govt Ad
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को विद्यार्थियों द्वारा राखियां भेजना उनके सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से डाक सेवाओं के महत्व को समझने और इसका अधिकाधिक उपयोग करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान झुमरी तिलैया डाकघर के संदीप कुमार, अतिरेक आनंद, रॉकी कुमारी, सुचिता एवं अमन कुमार ने विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी और उनका प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने डाक सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को रुचिपूर्वक समझा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: नगर पंचायत डोमचांच में गार्डन अधीक्षक राजेश आनंद को दी गई भावभीनी विदाई

प्रतियोगिता में दर्पण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश साहा एवं आशी मोदी संयुक्त रूप से द्वितीय तथा समृद्धि एवं शेया बदानी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आर्ट एवं क्राफ्ट शिक्षिका कुंतल जेटवा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ प्रेम, भाईचारे, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अपील, विशेष शिविर में मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत झा, सगुफ्ता परवीन, अलका सिंह, चन्दन पांडेय, आशुतोष गौतम, विशाल आनंद, मनोज पाण्डेय, किशोर कुणाल, शांग्जुकता बिद, सतीश कुमार, कुंतल जेठवा, सोमा पाल सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी
Giridih News: SIR-2026 गिरिडीह में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध
Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Jharkhand Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल
अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश