Koderma News: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली
संगीता सिन्हा की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन संपन्न
कोडरमा में जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में भाजपा ने गांधी चौक से समाहरणालय तक आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद समाहरणालय परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा कोडरमा जिला इकाई के नेतृत्व में जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता एवं धांधली के विरोध में गांधी चौक से जिला मुख्यालय (समाहरणालय) तक आक्रोश रैली निकाली गई। इसके बाद समाहरणालय परिसर के समीप धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं संयोजक सूरज प्रताप मेहता ने किया। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित एवं रामनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से बेरोजगार युवाओं में भारी निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का अभाव है और सरकार युवाओं के सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर कोडरमा नगर अध्यक्ष संजय पासवान ने रैली एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, जिला मंत्री सुनीति सेठ, कामिनी देवी, हरि पंडित, चन्द्रशेखर जोशी, प्रवीण पाण्डेय, बिंदु देवी, चिंता देवी, कलसा देवी, बबीता देवी, गायत्री देवी, गुड़िया देवी, फुलवा देवी, बसंती देवी, रंजू देवी, शांति देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







