द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल

बॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया

द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
द रामेश्वर वैली स्कूल की इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देने वाले विजेता विद्यार्थी एवं उन्हें सम्मानित करतीं प्राचार्या रश्मि वर्णवाल।

कोडरमा स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कोडरमा: द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 2 से 5 के विद्यार्थियों को जूनियर वर्ग तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया। दोनों वर्गों में लगभग 50-50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पूर्वी और पश्चिमी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक मंच सज्जा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

जूनियर वर्ग में कक्षा 4 के वीर मोदी (विक्ट्री हाउस) ने प्रथम, कक्षा 3 की दित्या बंकर (ग्लोरी हाउस) ने द्वितीय तथा कक्षा 3 के अर्णव कुमार (जॉय हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में कक्षा 8 के मयंक गुप्ता (विक्ट्री हाउस) प्रथम, कक्षा 8 की प्रियांशी जायसवाल (ग्लोरी हाउस) द्वितीय तथा अपराजिता पांडेय (विक्ट्री हाउस) एवं कक्षा 7 की महिमा राज (जॉय हाउस) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड की बैठक में 5 आवेदकों को मिला प्रमाण पत्र

हाउस प्रतियोगिता में भी विक्ट्री हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।विद्यालय की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास करती हैं। विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को कॉन्सोलेशन गिफ्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

यह भी पढ़ें: जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा

पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण