गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
पांच लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया
जमशेदपुर में गौ सम्मान अभियान दिवस के अवसर पर विशाल जनसमूह ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना-पत्र में गौ माता को "राष्ट्रमाता" अथवा सम्मानजनक संवैधानिक एवं सांस्कृतिक दर्जा देने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया गया।
जमशेदपुर: गौ सम्मान अभियान दिवस के अवसर पर रविवार को जमशेदपुर में विशाल जनसमूह की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक महत्वपूर्ण प्रतिवेदन सौंपा गया। यह प्रतिवेदन महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना-पत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया।
प्रार्थना-पत्र में गौ माता को "राष्ट्रमाता" अथवा राष्ट्र में सम्मानजनक संवैधानिक एवं सांस्कृतिक दर्जा प्रदान करने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने सहित गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच लाख से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों की प्रतियां भी संलग्न कर प्रशासन के माध्यम से संबंधित संवैधानिक पदाधिकारियों तक भेजने का अनुरोध किया गया।


इस अवसर पर अभियान से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सका।
गौ सम्मान अभियान समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न समुदायों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। समिति ने कहा कि समाज के व्यापक सहयोग और जनसमर्थन से गौ संरक्षण एवं सम्मान का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

